सेवा केंद्र में चोरी, 3 महिलाएं नामजद
अबोहर।अजीमगढ़ स्थित सेवा केंद्र से तीन महिलाओं ने लाखों रूपए का सामान चुरा लिया। थाना नंबर 2 की पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में सेवा केन्द्र के इंचार्ज गोबिंद नगरी गली नंबर 1 निवासी प्रवेश शर्मा ने बताया कि 13 दिसंबर की रात 3 महिलाएं मेन गेट का ताला तोड़कर 1 सीपीयू, 2 बैटरियां, 1 यूपीएस, 1 वेबकैम, 1 स्कैनर, 1 प्रिंटर, 1 की बोर्ड, 1 एलईडी चुरा ले गईं, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये है। सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक करने पर आरोपी महिलाओं की पहचान सपना पत्नी संजय, हिना पुत्री सेठ तथा पिन्नी पुत्री करनैल निवासी आर्य नगरी गली नंबर 8 के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।