फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना पुलिस के दोनों एएसआई व मुखबिर पर मामला दर्ज, मोहाली स्टेट क्राइम थाना में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
6.5 करोड़ रुपये गायब होने का मामला
विज्ञापन



खन्ना पुलिस के दोनों एएसआई व मुखबिर पर मामला दर्ज
मोहाली स्टेट क्राइम थाने ने की कार्रवाई, तीनों फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर के प्रतापपुरा में फादर एंथनी से 9.66 करोड़ की राशि की बरामदगी के बाद 6.5 करोड़ रुपये गायब करने के मामले में पंजाब की क्राइम पुलिस ने मोहाली में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में कार्रवाई जारी है। आईजी क्राइम प्रवीण कुमार सिन्हा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
खन्ना पुलिस के दो एएसआई ने मुखबिर के साथ मिलकर 6.5 करोड़ राशि कोे गायब कर दिया था। डीजीपी दिनकर गुप्ता के आदेशों पर जांच कर रहे आईजी क्राइम प्रवीण कुमार ने जांच पूरी कर डीजीपी दिनकर गुप्ता को रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद डीजीपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि खन्ना पुलिस ने जिस दिन जालंधर के प्रतापुरा में छापेमारी की, उस दिन टीम में दो एएसआई जोगिंदर व राजप्रीत थे। उनके साथ पुलिस का मुखबिर सुरिंदर भी था। तीनों वरना कार में सवार थे। जब ग्राउंड फ्लोर पर 9.60 करोड़ रुपये जब्त कर खन्ना पुलिस की पहली पार्टी निकली तो वरना कार वाले मुलाजिम पहली मंजिल पर पहुंच गए, वहां पर 6.5 करोड़ रुपये थे और उन्होंने उस राशि को समेटा और कार में रख लिया। यह पुलिस टीम प्रतापपुरा से पहली पार्टी के निकलने के करीब 15 मिनट बाद निकली और काफी समय बाद खन्ना पहुंची और बाकायदा खन्ना जाने लिए अलग रूट का इस्तेमाल किया। जांच में सामने आया कि 70 फीसदी बड़े नोट गायब थे, जिनको तीनों ने खुर्दबुर्द कर दिया। आईजी क्राइम प्रवीण सिन्हा ने दोनों पुलिस मुलाजिमों को लिखित बयान देने के लिए बुलाया लेकिन दोनों पुलिस मुलाजिम ड्यूटी से गायब हो गए, जिससे पुलिस का शक गहरा हो गया। आईजी क्राइम प्रवीण कुमार सिन्हा का कहना है कि पुलिस की आधा दर्जन टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार छापा मार रही हैं। दोनों पुलिस मुलाजिम ड्यूटी से गायब हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें