फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ापता किसान की लाश हरियाणा में नहर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता किसान की लाश हरियाणा में नहर से बरामद
विज्ञापन

सिर पर लाखों का लोन होने के कारण परेशान था
9 अप्रैल को घर से अचानक कहीं चला गया था
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। समाना के गांव कलारां के लापता किसान का शव शनिवार को हरियाणा के टोहाना के नजदीक नहर से बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक किसान पर लाखों रुपये का लोन था। जिस कारण वह मानसिक तौर पर काफी परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समाना के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि 52 साल का सुरजीत सिंह निवासी गांव कलारां 9 अप्रैल की शाम को अचानक अपने घर से कहीं चला गया था। परिवार वालों ने काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में किसान की बाइक और जूती गांव धनेठा में नहर के किनारे बरामद किए गए। आशंका जताई जा रही थी कि किसान ने आत्महत्या कर ली है। किसान की तब से नहर में तलाश की जा रही थी। इसी बीच शनिवार को किसान का शव हरियाणा के टोहाना के पास नहर से बरामद किया गया। क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेताओं के मुताबिक किसान पर सात लाख का लोन था। जिसे वह वापस नहीं कर पा रहा था। ऊपर से उसकी दो जवान बेटियां थीं। जिनकी शादी करने के लिए भी उसके पास पैसे नहीं थे। इस कारण वह मानसिक तौर पर काफी परेशान रहता था। किसान यूनियन ने किसान के परिवार को मुआवजा और उसकी एक बेटी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें