हेरोइन समेत चार आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने हेरोइन बेचने वाले चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। विभिन्न थानों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है।एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर गुरलाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर फिरोजपुर शहर की दाना मंडी के पास एक बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी दौरान उसके पास से 157 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेखांवाली बस्ती निवासी अक्षय कुमार के रूप में हुई है। इसी तरह जलालाबाद थाना सिटी के एएसआई प्रगट सिंह ने मनदीप सिंह व कुलबीर सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से दस ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मुदकी के पास जयदीप सिंह वासी बठिंडा को गिरफ्तार कर उसके पास से चार ग्राम हेरोइन पकड़ी है।