फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में चालक की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगे साढ़े आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगे साढ़े आठ लाख
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना आरिफके पुलिस ने एक व्यक्ति को दुबई में चालक की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर आठ लाख बीस हजार रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। गुरविंदर सिंह वासी गांव अटारी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात जतिंदर सिंह और सुखदेव सिंह वासी चक घुबाई थाना ममदोट के साथ हुई। आरोपियों ने उसे दुबई में चालक की नौकरी दिलवाने की बात कही और उससे आठ लाख बीस हजार रुपये लिए। जतिंदर और सुखदेव ने गुरविंदर सिंह को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया और वहां पर उसे चालक की नौकरी नहीं दिलवाई। किसी तरह गुरविंदर भारत पहुंचा और पुलिस को दोनों के खिलाफ शिकायत दी। एएसआई रमेश मसीह ने पूरे मामले की जांच करने के बाद जतिंदर सिंह व सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें