लड्डू में नशीला पदार्थ खिला छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाया
लुधियाना। मई 2018 में छात्रा को लड्डू में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पीड़िता की वीडियो बनाकर उसे लगभग एक साल से ब्लैकमेल कर बार बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मई 2018 में वह घर में अकेली थी। इस बात का फायदा लेकर आरोपी राहुल उनके घर में आ गया। आरोपी ने प्रसाद के बहाने लड्डू में नशीला पदार्थ खिला दिया।