फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार रुपये लेकर दोस्त का नहीं करवाया इलाज, मौत 15-15-14

विज्ञापन
विज्ञापन
45 हजार रुपये लेकर दोस्त का नहीं करवाया इलाज, मौत
विज्ञापन

मृतक के पिता से लिए थे रुपये, पुलिस ने आरोपी दोनों दोस्तों पर किया मामला दर्ज, फरार
आरोपियों ने युवक का एटीएम कार्ड और मोबाइल भी किया चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
दो दोस्तों ने अपने जख्मी साथी के पिता से 45 हजार रुपये लेकर साथी को अस्पताल में दाखिल नहीं करवाया। इस कारण उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने साथी के मरने के बाद उसका एटीएम कार्ड और मोबाइल भी चोरी कर लिया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को मृतक गुरचरण सिंह के पिता मंगल सिंह के बयान पर आरोपी दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों फरार हैं।
मंगल सिंह (54) पुत्र सिकंदर सिंह वासी ढाणी जला सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बेटा गुरचरण सिंह के गिरने के कारण चोट लग गई थी। इस बात की सूचना उसे आरोपी अमरजीत सिंह वासी मस्ता गट्टी थाना ममदोट और सुखविंदर सिंह वासी बस्ती केसर सिंह वाली ने दी। बेटे के इलाज के लिए उन्होंने दोनों को 45 हजार रुपये भिजवाए। दोनों ने धनराशि लेने के बाद उसके बेटे को किसी भी अस्पताल में दाखिल नहीं करवाया और न ही बेटे के इलाज पर पैसे खर्च किए। 20 मई को आरोपियों ने उसे मिशन अस्पताल फिरोजपुर में बुलाया। यहां आकर पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई। आरोपियों ने उनके बेटे की पेंट की जेब से एटीएम कार्ड और मोबाइल भी चोरी कर लिया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगल सिंह के बयान पर आरोपी अमरजीत सिंह व सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि मंगल ने अपने बेटे गुरचरण के इलाज के लिए आरोपियों को पैसे भिजवाए थे लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे के इलाज पर पैसे नहीं खर्च किए। लापरवाही बरतने के आरोप में अमरजीत व सुखविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें