हिसार के छात्र ने अबोहर में की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। हरियाणा के हिसार निवासी और डीएन कॉलेज में बीए फाइनल के विद्यार्थी ने सोमवार रात अबोहर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी हवलदार भजन लाल ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे जब दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी मोहल्ला राम नगर के सामने पहुंची तो एक युवक ने उसके आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही उन्होंने शव को मोर्चरी में रखवाया और उसके जेब से मिले पहचान पत्र से उसके परिजनों को सूचित किया। उसकी पहचान हिसार निवासी सचिन (21) पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह मृतक का शव लेने अबोहर पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि सचिन तीन दिनों से फोन रिसीव नहीं कर रहा था। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।