फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विदेशियों समेत चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,चोरी शुदा समान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

दो आरोपी जिम्बाब्वे के नागरिक हैं और एलपीयू के पूर्व छात्र रह चुके हैं
चार मोटरसाइकिल, एक लैपटॉप, दो मोबाइल और दो घड़ियां बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा।
फगवाड़ा सदर पुलिस के अधीन चहेड़ू चौंकी ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके दो सदस्य जिम्बाब्वे के नागरिक हैं और एलपीयू में पढ़ चुके हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोटरसाइकिल, एक लैपटॉप, दो मोबाइल और दो घड़ियां बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि चहेड़ू पुलिस चौकी प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह को मिली सूचना के आधार पर तीन युवकों को काबू किया गया है। एसआई बलजिंदर को जानकारी मिली थी कि तीनों युवकों ने एक गिरोह बना रखा है और चोरी की दो मोटरसाइकिल बेचने के लिए टी प्वाइंट महेड़ू स्कूल के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई जगह पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को चोरी के दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इनसे एक लैपटॉप, दो मोबाइल और दो घड़ियां बरामद की गई। आरोपियों की पहचान अमन बग्गा वासी फगवाड़ा, एलन मैछले जाम्बिया और जॉय मारुला वासी जाम्बिया के तौर पर हुई है, जो एलपीयू में पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें