फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर की हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात

Wed, 15 May 2019 12:34 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

थाना बाघापुराना के गांव राजेआणा में पेट्रोल पंप पर काम करना वाले कारिंदे को बाइक सवार दो नकाबपोश लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मौके पर पहुंचे एसएसपी अमरजीत सिंह बाजवा ने स्पेशल टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव राजेआणा स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर गुरमीत सिंह (28) निवासी गांव रोडे पिछले करीब दो साल से नौकरी कर रहा था। मंगलवार की दोपहर करीब सवा एक बजे जब गुरमीत सिंह पंप पर मौजूद था। इस दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश पंप पर पहुंचे। दोनों पानी पीने के लि वाटर कूलर की तरफ बढ़े। इस दौरान गुरमीत कुर्सी पर बैठकर मोबाइल फोन में व्यस्त था। इस दौरान

हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर कोटकपूरा की ओर फरार हो गए। जाते समय हमलावर गुरमीत का मोबाइल फोन भी ले गए। घायल गुरमीत सिंह की फरीदकोट ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुरमीत को गोलियां मारने की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। देर शाम तक मामले में पुलिस के हाथ खाली थे। नकाबपोश हमलावरों की पहचान तो दूर पुलिस हत्या की वजह का पता नहीं लगा सकी।

प्राथमिक जांच दौरान पुलिस को पता चला कि गुरमीत सिंह का कुछ माह पहले ही अपने पत्नी से तलाक हो गया था। गुरमीत सिंह रोजाना पेट्रोल पंप पर आठ बजे के करीब पहुंच जाता था। मंगलवार को वह पेट्रोल पंप पर सुबह 11 बजे पहुंचा था।

वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी अमरजीत बाजवा से जब पत्रकारों ने पूछा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद इतनी आसानी से गोलियां मारकर पेट्रोल पंप के कारिंदे की हत्या कैसे कर दी गई। इस एसएसपी ने दावा किया कि हमलावरों ने अवैध हथियार का इस्तेमाल किया होगा।

उन्होंने कहा यदि लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल किया गया है तो वह मोगा जिले का नही हो सकता। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। मृतक गुरमीत के मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें