फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो गांजा समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन किलो गांजा समेत एक गिरफ्तार
विज्ञापन

कपूरथला। सीआईए स्टाफ और थाना सिटी की पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान एक व्यक्ति को तीन किलो गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दिया गया है। सीआईए स्टाफ कपूरथला के एसआई नवीन कुमार और थाना सिटी के एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम मोती बाग कॉलोनी की तरफ गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति बोरी उठाए आता दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देखकर बोरी खेतों में फेंककर पीछे की ओर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा करके उसे काबू कर लिया। पुलिस ने खेतों से बोरी भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम बालक निवासी सरईया बिहार हाल निवासी मोती बाग बताया। जब उससे बोरी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसमें तीन किलो गांजा है। पुलिस ने गांजा की खेप के साथ आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें