आठ साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म
पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया
बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, बुलाकर घर ले गया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सिटी के अंतर्गत एक कालोनी स्थित घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को घर बुलाकर दसवीं कक्षा के एक छात्र ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई। पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल फिरोजपुर में मेडिकल करवाकर उक्त छात्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। खेलती हुई बच्ची को उसी कालोनी का रहने वाला दसवीं कक्षा का छात्र उसे बुलाकर अपने घर ले गया। छात्र ने बच्ची को घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की तबीयत खराब हो गई। बच्ची किसी तरह उक्त छात्र के चुंगल से बचकर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर डीएसपी सुरेंदर बंसल और थाना सिटी के प्रभारी चंद्रशेखर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने रविवार को बच्ची का सिविल अस्पताल फिरोजपुर में मेडिकल करवाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों के बयान पर उक्त छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।