फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात गैंगस्टर चन्ना होशियारपुरिया को अवैध हथियारों व नशीले पाऊडर समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात गैंगस्टर चन्ना होशियारपुरिया गिरफ्तार
विज्ञापन

नशीला पाउडर 2 पिस्तौल और 33 कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने कुख्यात गैंगस्टर चन्ना होशियारपुरिया को काबू किया है। टीम ने उसे दो पिस्तौल, 33 कारतूस व 755 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।
इंटेलिजेंस के अधिकारियों का दावा है कि चन्ना होशियारपुरिया बिन्नी गुज्जर का कट्टर विरोधी है और पिछले साल ही चन्ना ने बिन्नी के घर पर गोलियां चलाई थी। चन्ना पर 18 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या लूटपाट के मामले शामिल हैं। गिरफ्तार गैंगस्टर चन्ना उर्फ जसप्रीत सिंह निवासी हरजीत सिंह निवासी गोकुल नगर होशियापुर का रहने वाला है। काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसकी बिनाह पर नाकेबंदी कर जानकारी होशियारपुर के एसएसपी से साझा की गई। थाना माडल टाऊन होशियारपुर की पुलिस व काउंटर इंटेलिजेंस टीम का संयुक्त आपरेशन चलाया और गैंगस्टर जसप्रीत चन्ना होशियारपुरिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईजी खख ने बताया कि गैंगस्टर चन्ना ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 10 साल से अपराध की दुनिया में है और उस पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें कई मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है। चन्ना पर हत्या के प्रयास के आठ मामले दर्ज हैं। खख के मुताबिक चन्ना होशियारपुरिया गैंगस्टर लखविंदर सिंह लक्खा का करीबी रहा है, जिसने बन्नी गुज्जर के पिता की हत्या की थी। यह भी सामने आया है कि चन्ना ने अवैध हथियार अमेरिका में रहते अपने दोस्त के माध्यम से यूपी से खरीदे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें