बाइक चोरों की तलाश में जेएंडके में दबिश
पठानकोट। चोरी की बाइक सहित धरे चोर गिरोह शातिर की निशानदेही पर सीआईए स्टाफ ने जेएंडके के अखनूर में छापामारी की। आरोपी के साथी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने जेएंडके में पूछताछ की तो पता चला कि अखनूर में युवक किराए पर रहता था और उसने अब अपनी रिहायश वहां से बदल ली है। पुलिस ने पकड़े युवक अमित से एक बाइक चोरी की बरामद की हुई है। पुलिस चोरी की 4 अन्य बाइक बरामद करने में लगी है। थाना डिवीजन नंबर 2 में अमित के खिलाफ मामला दर्ज है। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि जेएंडके निवासी युवक को पकड़ने के लिए फिर से छापामारी की जाएगी।