फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने दुकानों के बाहर खड़ी दर्जनभर गाड़ियों को किया जब्त, दुकानदारों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियां जब्त कीं
विज्ञापन

जालंधर। सड़कों पर गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर के फगवाड़ा गेट में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दुकानों के बाहर रांग साइड पार्क दर्जनभर गाड़ियों को जब्त कर लिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। एसीपी ट्रैफिक जंग बहादुर के नेतृत्व में पुलिस ने फगवाड़ा गेट में दुकानों के बाहर गलत साइड खड़ी कई कारों को जब्त किया। पुलिस मुलाजिमों ने कई दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी दुकानदार या ग्राहक की कार या मोटर साइकिल गलत पार्क हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ट्रैफिक शर्मा ने कहा कि शिकायतें मिल रही थीं कि फगवाड़ा गेट में कई दुकानों के बाहर ग्राहकों के वाहन गलत पार्क होते हैं। इससे बाजार में ट्रैफिक की समस्या रहती हैं। पुलिस ने सड़क पर रखे गए सामान को भी दुकानों के अंदर कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें