सेंट्रल जेल में बंद कैदी व हवालाती से मिले मोबाइल
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में तलाशी अभियान के दौरान हवालाती और कैदी से दो मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद हुए हैं। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक जेल प्रशासन के अधिकारियों को तलाशी अभियान के दौरान जेल में बंद हवालाती राज सिंह वासी राम सिंह भैणी थाना सदर फाजिल्का और कैदी जरमल सिंह वासी नानक नगरी मक्खू रोड जीरा से एक-एक मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद हुआ है।