फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियां लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ियां लूटने वाले गैंग के चार सदस्य दबोचे
विज्ञापन

आरोपियों में एक महिला भी शामिल, सरगना पर पहले से दर्ज है कई केस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। जिला पुलिस ने हधियारों के बल पर गाड़ियां लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। गैंग करीब एक सप्ताह पहले थाना जैतो क्षेत्र से एक गाड़ी छीनने की घटना को अंजाम दिया था।
आरोपियों की पहचान मुक्तसर के गांव मानीखेड़ा निवासी गुरलाल सिंह उर्फ गोरा, श्री गंगानगर के गांव बीजखियाला में रहते चक्क शेरेवाला निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजू, मोगा के गांव भलूर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ गोपी और उसकी पत्नी मनदीप कौर के रूप में हुई। पुलिस ने इनसे जैतो से छीनी स्फिट डिजाइर कार समेत राजस्थान नंबर वाली दो जाली नंबर प्लेट्स, एक देसी पिस्तौल 32 बोर ,चार कारतूस व एक बेसबाल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों ने बीती 1 दिसंबर को जैतो के पास से कोटकपूरा निवासी सुरजन सिंह से कार छीनी थी, जिसे वह मरीज छोड़ने का झांसा देकर कोटकपूरा से किराए पर लेकर आए थे। इस केस में पुलिस ने थाना जैतो में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करके जांच के लिए एसपी (आई) सेवा सिंह मल्ली की निगरानी में इंचार्ज सीआईए फरीदकोट इंस्पेक्टर नरिन्द्र सिंह, इंचार्ज सीआईए जैतो इंस्पेक्टर संजीव कुमार ,थाना जैतो प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह व इंचार्ज टेक्निकल सेल एसआई लखवीर सिंह पर आधारित टीम का गठन किया। टीम ने गहन पड़ताल के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना गुरलाल सिंह उर्फ गोरा है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक गोरा नशा तस्करी के एक मामले में भगोड़ा है और उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, नशा तस्करी के केस भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें