नशीले पदार्थों के साथ 4 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
जिले के चार थानों की पुलिस ने नशीली गोलियों, अवैध शराब और नशीले पदार्थ के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। चारों आरोपियों में से एक को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थाना तलवंडी चौधरियां के एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि टिब्बा दाना मंडी टी प्वाइंट पर गश्त के दौरान उन्हें एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो 58 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में उसने अपना नाम लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी गांव मकसूदपुर ( बेगोवाल) बताया। थाना फत्तूढींगा के एचसी शरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह निवासी फत्तूढींगा से 6750 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई।
थाना सुल्तानपुर लोधी के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि गांव मनियाला में नाकाबंदी के दौरान सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी भाणोलंगा हाल निवासी दशमेश नगर गली नंबर एक रावल भुलाणा से तलाशी के दौरान 50 नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना सिटी कपूरथला के एएसआई नवीन कुमार के मुताबिक रवि कुमार उर्फ बाऊ निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ को 190 ग्राम नशीला पदार्थ समेत काबू किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरदीप सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।