फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के टूल बाक्स से 1.

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक के टूल बाक्स से 1.80 क्विंटल भुक्की बरामद
विज्ञापन

आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज, एक दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। एंटी नारकोटिक्स एंड ड्रग सेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक के टूल बाक्स व सीट के नीचे से 1.80 क्विंटल भुक्की बरामद की है। आरोपी ट्रक चालक को मौके पर काबू कर पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब साढे़ छह बजे कोटकपूरा बाईपास पर एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोक लिया। ट्रक के टूल बॉक्स व केबिन में बनी सीट के नीचे से पुलिस ने 1.80 क्विंटल भुक्की बरामद कर ट्रक चालक गुरतेज सिंह सैना को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान से भुक्की लेकर आ रहा था। ट्रक में वह कोला लोड करके होशियारपुर डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसने मोगा में भुक्की की डिलीवरी देकर जानी थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया। वहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है।
विज्ञापन


फोटो-12मोग14 (पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें