फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह के चार मेंबर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य काबू
विज्ञापन

आरोपियों से पिस्तौल, चार बाइक व आठ मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने लूटपाट और बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों से चार बाइक, एक देसी पिस्तौल, चार कारतूस व आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू ने बताया थाना सिटी पुलिस ने नाकाबंदी दौरान बजाज डेयरी के पास से आरोपी सरवन और जिंदर वासी लुथड़ को शक की बुनियाद पर काबू किया। आरोपियों के पास से बारह बोर का एक देसी पिस्तौल, चार कारतूस चोरी की दो बाइक व छीने हुए चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। इसी तरह थाना सिटी पुलिस ने पालीटेक्निक कालेज के पास से आकाश पुत्र बसंत व आकाश पुत्र देस राज वासी बस्ती शेखां वाली को काबू कर उनके पास से चोरी की दो बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों ने जब एसपी (डी) से सवाल किया कि जीरा और फिरोजपुर में हुए दो डबल मर्डर करने वाले आरोपियों को पुलिस अभी तक क्यों नहीं गिरफ्तार कर पाई, एसपी (डी) ने जवाब दिया कि मर्डर करने वाले आरोपियों को ट्रेस कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार करेंगे। इसके अलावा एसपी (डी) ने फिरोजपुर में पांच लाख रुपये की लूट और बाबा गुड्डी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के सवाल पर कहा कि जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें