फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घोषित अपराधी प्रकोष्ठ ने सिरमौर के सरसू से पकड़ा भगौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर के सरसू से पकड़ा भगौड़ा अपराधी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। उद्घोषित अपराधी प्रकोष्ठ जिला किन्नौर की टीम ने वीरवार देर शाम को सिरमौर जिले के सरसू से एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। चोरी की वारदातों में संलिप्त यह आरोपी बीते कई माह से पुलिस को चकमा दे रहा था।
उद्घोषित अपराधी प्रकोष्ठ प्रभारी किन्नौर रजत पवार और भारत भूषण की टीम ने शिमला जिले के ठियोग, नेरवा, सोलन, उत्तराखंड के विकास नगर, कवांणु और सिरमौर में छानबीन के दौरान चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिर वीरवार देर रात को सिरमौर जिले के सरसु गांव में उद्घोषित अपराधी को पकड़ा। दिनेश कुमार (26 वर्ष) गांव कैददी, तहसील नेरवा जिला शिमला गांव में राजेंद्र सिंह के घर में खेतीबाड़ी कर रहा था। इस अपराधी को अदालत ने अक्तूबर 2018 को भगौड़ा घोषित किया था। इस अपराधी के खिलाफ वर्ष 2013 में पुलिस थाना भावानगर में भारतीय दंड संहिता की धारा 457 और 321 के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अपराधी ने किन्नौर के कटगांव निवासी राजीव कुमार नेगी के घर से लाखों के गहने और नकदी उड़ाई थी। इस तरह से अपराधी पर करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी का आरोप था, जिसे अदालत ने 24 अक्तूबर 2018 को भगौड़ा घोषित कर दिया था। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अपराधी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें