फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के साथ लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के साथ लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से पकड़े 77 नशीले टीके व 940 नशीली गोलियां
गांव झुग्गियां गुलाम में लूट की योजना बनाते पुलिस ने दबोचा
गिरोह का सरगना इस समय दुबई में, एलओसी जारी करने की तैयारी में पुलिस
आरोपियों से एक पिस्टल 315 बोर, दो जिंदा रौंद, दो बाइक, एक स्कूटरी व एक जोड़ी बालियां बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। जिला पुलिस ने नशे की भारी खेप के साथ चार लुटेरा गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। जबकि गिरोह का सरगना इस समय दुबई हैं। जिसे भारत लाने के लिए पुलिस एलओसी जारी करने की तैयारी जुट गई है। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि पिस्तौल के बल पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना वाला गिरोह इस समय गांव झुग्गियां गुलाम में पेट्रोप पंप या शराब का ठेका लूटने की योजना बना रहे हैं। इनके पास भारी मात्रा में नशे की खेप और हथियार आदि भी मौजूद है। इस पर एसपी डी जगजीत सिंह सरोआ, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी तेजबीर सिंह, डीएसपी कपूरथला सरबजीत सिंह , एसएचओ सुल्तानपुर लोधी सुरजीत सिंह पत्तड़ और एसएचओ फत्तूढींगा जरनैल सिंह के साथ पुलिस छापामारी करके अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श निवासी गांव परवेज नगर, सुखविंदर सिंह उर्फ जुगनू निवासी गांव नत्थूपुर तलवंडी चौधरियां, लखविंदर सिंह निवासी नत्थूपुर तलवंडी चौधरियां, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी मैरवाला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी नरिंदरपाल सिंह उर्फ नंदू निवासी अमृतपुर तलवंडी चौधरियां और अमरजीत सिंह उर्फ पप्पू निवासी लाहौरी गेट भागने में कामयाब रहे। एसएसपी ने बताया कि तीन-चार माह पहले ही यह गिरोह सक्रिय हुआ है और इनका सरमना रियासत अली निवासी सुरखपुर इस समय दुबई में है। जिसे भारत लाने के लिए पुलिस ने एलओसी की तैयारी शुरू कर दी है। इन चारों आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्टल 315 बोर, दो जिंदा रौंद, दो बाइक, एक स्कूटरी और एक जोड़ी सोने की बालियां के अलावा इनसे 77 नशीले टीके और 940 नशीली गोलियां भी बरामद की हैं। एसएसपी ने इन लोगों ने सुल्तानपुर लोधी में 94 हजार, कपूरथला 2.15 लाख रुपये की लूट की वारदात कबूली है। कपूरथला वाली लूट इन लोगों ने नकली पिस्तौल के बल पर अंजाम दी और बाद में लूटी रकम से पिस्टल खरीद लाए। इन लोगों ने गांव मंगूपुर में एक जोड़ी सोने की बालियां, गांव मुरादपुर में शराब का ठेका और गांव झुग्गियां गुलाम के शराब के ठेके पर तोड़ फोड़ भी की। इन पर जिला कपूरथला के विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं। इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और पेशेवर अपराधियों से कनेक्शन को खंगालने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच में है और पढ़ाई भी आठवीं से बारहवीं तक हैं। इनमें से अर्श सात आठ माह पहले दुबई से भारत आया है। केवल मनप्रीत सिंह उर्फ मनी ही एकमात्र ऐसा आरोपी है, जिसका पुरानी कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन

पीसीआर की मदद से पुलिस ने दबोचा स्नेचरएसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि करीब तीन दिन पहले पुलिस ने एक स्नेचर सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसने शहर में करीब 25 चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। जिसे अदालत ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें