तेजधार हथियारों से बुजुर्ग की हत्या
रंजिश में की वारदात, तीन पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
छावनी रेलवे स्टेशन पर तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। जीआरपी ने मृतक बुजुर्ग के पोते के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, तीनों आरोपी फरार हैं।
मृतक मुख्तयार सिंह वासी बस्ती भट्टियां वाली के पोते जगत ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके दादा मुख्तियार सिंह छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में माल ढुलाई का कार्य करते थे। स्टेशन पर लोको शेड बस्ती टैंका वाली के कुछ युवक आते थे, जो गलत काम करते थे। उनके दादा ने उनकी शिकायत पुलिस से की थी। इसकी आरोपी आसिफ और उसके दो साथी दादा से रंजिश रखते थे। शुक्रवार रात उनके दादा ट्रेन में माल ढुलाई के बाद स्टेशन पर बैठे हुए था। वहां पर आए आरोपी आसिफ और उसके दो साथियों ने तेजधार हथियारों से मुख्तियार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने दादा के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया। इससे दादा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह मौके पर पहुंच गए। कुलवंत सिंह ने कहा कि जगत के बयान पर आसिफ और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।