फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक मामले में दो आरोपी 11 तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक कांड में दो आरोपी 11 तक पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

ब्रेक मामले के आरोपियों को वर्दियां व हथकड़ियां मुहैया करवाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
नाभा जेल ब्रेक कांड में शामिल दो आरोपियाें को शनिवार पुलिस रिमांड खत्म होने पर दोबारा नाभा अदालत पेश किया गया। पुलिस के अनुसार पटियाला जेल से लाए गए अमन कुमार वासी कुरुक्षेत्र ने नाभा जेल ब्रेक करने वालों के लिए पुलिस वर्दीया तैयार की थी। वहीं लुधियाना जेल लाए रविंदर सिंह उर्फ गयाना वासी खरल दीनानगर ने जेल ब्रेक करने वाले आरोपियों को हथकड़ियां मुहैया करवाई थी। इन दोनों को शनिवार को भारी सुरक्षा में डीएसपी चंद सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर करनैल सिंह, इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह सदर ने जज पैमलप्रीत कौर ग्रेवाल की अदालत में पेश किया। इस दौरान दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने उन्हें 11 जुलाई तक दोबारा पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बीते साल नवंबर माह में पुलिस की वर्दियों में कुछ लोग गाड़ियों में नाभा की सिक्योरिटी जेल में अंधाधुंध फायरिंग करते दाखिल हुए थे। वहां से कई कैदियों को रिहा कराके फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने ज्यादातर को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें