फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 2 लाख मिली लीटर अवैध शराब जब्त, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। जिला प्रशासन ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात 1 लाख 86 हजार 750 मिली लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे फ्लाइंग स्क्वाएड व स्टैटिक सर्विलांस टीम ने सूचना के आधार पर ढोलवाहा रोड, हरियाना की एक वर्कशाप में पुलिस पार्टी सहित चेकिंग की। चैकिंग में पाया गया कि वर्कशाप में अवैध शराब स्टोर की गई है, इस दौरान वहां मौजूद तीन नौजवानों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि थाना हरियाना में कुलवीर सिंह, चरणजीत सिंह व संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी शाम चौरासी जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस ने बताया कि वर्कशाप में शराब अवैध तौर पर बिना परमिट व बिना लाइसेंस के स्टोर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें