एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज
आरोपी से 50 ग्राम नशीला पदार्थ, 54 हजार 500 नकदी व कंप्यूटर कंडा भी बरामद
अदालत ने आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
कपूरथल।
घर में अफीम और नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले को थाना सुभानपुर की पुलिस ने अफीम व नशीले पदार्थ की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी से 1.150 किलो अफीम बरामद हुई, 50 ग्राम नशीला पदार्थ, 54500 नकदी और कंप्यूटर कंडा बरामद करके एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस ने दो दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया है। सब इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि वह बुधवार की देर रात को डोगरांवाल गेट पर नाकाबंदी करके खड़े थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दलबीर सिंह उर्फ काला पुत्र अजीत सिंह निवासी डोगरावाल अपने घर पर नशीले पदार्थ और अफीम बेचने का धंधा करता है। इस समय भी उसके घर पर भारी मात्रा में अफीम और नशीला पदार्थ मौजूद है, जो उसने बेचने के लिए रखा है। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस फोर्स के साथ दलबीर सिंह के घर रेड की तो वहां से 1 किलो 150 ग्राम अफीम व कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ। लेकिन आरोपी पुलिस की छापामारी की भनक लगते मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके अफीम की खेप को जब्त कर लिया। एसआई ने बताया कि वीरवार की दोपहर को उन्हें दलबीर सिंह के अड्डा सुभानपुर पर होने की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल उसे घेर कर काबू कर लिया। उसके पास तलाशी के दौरान 50 ग्राम नशीला पदार्थ और 54 हजार 500 रुपये बरामद हुए। हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।