फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया एक व्यक्ति को बंदूक व 90 हजार की नगदी समेत गिरफ्तार, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदूक, 90 हजार की नकदी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आई-20 कार की तलाशी में एक बंदूक व 90 हजार रुपये समेत आरोपी को काबू किया है। दूसरा व्यक्ति भागने में कामयाब रहा। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई शर्मा सिंह के मुताबिक उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ शहर स्थित गोपाल बॉक्स के पास नाकाबंदी की थी। शक के आधार पर सफेद रंग की आई-20 कार की तलाशी ली गई। कार से 12 बोर की डबल बैरल बंदूक पांच-पांच सौ रुपये के 90 हजार रुपये मिले। पुलिस ने नितिन कुमार वासी शांति नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी हरप्रीत सिंह वासी इच्छेवाला रोड भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है चुनाव के मद्देनजर असलहा और पचास हजार से अधिक रुपये लेकर चलने पर रोक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें