फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और देवर पर अश्लील हरकतों का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना सुजानपुर की पुलिस ने छतवाल निवासी महिला की शिकायत पर हाजीपुर निवासी परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अश्लील हरकतें करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। महिला ने पति, सास, ससुर और एक अन्य पर दहेज के लिए मारपीट करने और देवर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। डीएसपी सिटी ने चार महीने की इंक्वायरी के बाद मामला दर्ज करवाया। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दविन्द्र राणा, ससुर दिलावर सिंह, सास नरेश कुमारी और रघुनाथ सिंह उसे दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। उसका देवर रोहित उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। डीएसपी सिटी सुखजिंद्र सिंह ने मामले की जांच की। आरोप सही पाए जाने पर डीए लीगल की राय से उपरोक्त लोगों पर मामला दर्ज किया। एएसआई तरसेम कुमार ने बताया कि फिलहाल परिवार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें