टिप्पर चोरी के आरोप में दो पर मामला दर्ज
गुरदासपुर। 10 टायर वाला टिप्पर चोरी करने के आरोप में पुलिस स्टेशन कलानौर में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस स्टेशन कलानौर में दी शिकायत में अमरजीत सिंह पुत्र शाम सिंह निवासी कोटला बामा ने बताया कि उसने करीब डेढ़ साल पहले अपने बड़े बेटे हरपाल सिंह को 10 टायर वाला टिप्पर खरीद कर दिया था। इसे उसका बेटा सही ढंग से नहीं चला सका तो उसने 30 सितंबर 2018 को उक्त टिप्पर अपने रिश्तेदार सुखजीत सिंह निवासी हीरा को भाईवाली में चलाने के लिए दिया था। 28 अक्तूबर की शाम टिप्पर जोगिन्द्र सिंह उर्फ लुडन निवासी खैहरा कोटली की जिसकी रेत-बजरी की दुकान अड्डा खैहरा कोटली के पास है टिप्पर लगाकर घर चला गया। जब सुबह 10 बजे टिप्पर लेने पहुंचा तो वहां टिप्पर नहीं था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुखजीत सिंह निवासी गांव हीरा पुलिस स्टेशन सदर गुरदासपुर और जोगिन्द्र सिंह उर्फ लुडन निवासी खैहरा कोटली पुलिस स्टेशन कलानौर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।