हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल
कार ने बाइक में मारी टक्कर, चालक के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत गांव लेली वाला के पास आल्टो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई और पुत्र जख्मी हो गया। घायल बेटे को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना सदर पुलिस ने सोमवार को घायल बेटे बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में मनप्रीत सिंह निवासी नाजू शाह थाना कुलगढ़ी ने बताया वह और उसके पिता बलविंदर सिंह बाइक से होकर किसी काम के लिए गांव खाईफेमीकी की तरफ जा रहे थे। गांव लेली वाला के पास आल्टो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता बलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे के कार चालक फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने मनप्रीत के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई जोगिंदर सिंह के मुताबिक आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।