फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से फंदा लगाकर युवती ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने फंदा लगा जान दी
विज्ञापन

पुलिस ने किया प्रेमी युवक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
गांव लमोचड़ कलां में एक 23 वर्षीय युवती ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती एक धागा मिल में नौकरी करती है और उसका युवक से प्रेम-प्रसंग था। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मां करतारो बाई ने बताया उसकी बेटी ऊषा रानी की धागा मिल में नौकरी करती है। वह अपने परिवार सहित ब्यास गई हुई थी। घर में बेटी ऊषा रानी ती। वह ब्यास से सोमवार सुबह घर पहुंची। उसने देखा कि घर के अंदर पंखे से उसकी बेटीऊषा रानी की की लाश लटकी थी। करतारों बाई के अनुसार गपरविंदर सिंह का उनके घर आना जाना था। उसकी लड़की ऊषा रानी साथ परविंदर सिंह का प्रेम प्रसंग था। दोनों के विवाह की बात चल रही थी। उसकी लड़की उषा रानी ने बीती रात आत्महत्या कर ली है। उसे शक है कि परविंदर सिंह के कारण ही बेटी ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमरजीत सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना सदर पुलिस ने करतारो बाई के बयान पर परविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी महालम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। आरोपी के पकड़े जाने पर ही पूरी घटना का खुलासा होगा। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें