नशे के इंजेक्शन समेत एक दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना नंबर-3 की पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ एक युवक को काबू किया है। थाना-3 के प्रभारी विजय कुंवर पाल ने कहा कि एसआई रविंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित किशनपुरा में गश्त कर रहे थे। शक के आधार पर जब एक व्यक्ति को रोका गया तो तलाशी लेने पर उसके पास से 60 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम अभि कुमार निवासी किशनपुरा बताया है। थाना प्रभारी विजय कुंवर पाल ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।