पठानकोट। थाना तारागढ़ की पुलिस ने जमीन के सौदे में डेढ़ लाख ठगी करने के आरोप में 2 लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान दीनानगर के गांव उच्चे थेह निवासी निर्मल सिंह और अमृत के तौर पर हुई है। गांव वैदेचक्क निवासी मोहन सिंह ने पुलिस को दी गईशिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे कहा था कि एक प्लाट खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपए दे, बदले में वह उसका प्लाट में हिस्सा रखेंगे। लंबा समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने न तो पैसे लौटाए और न ही प्लाट में हिस्सा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।