फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनेडा भेजने के नाम पर 17.10 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। थाना सुजानपुर की पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 17.10 लाख ठगी करने के आरोप में दंपति समेत 3 लोगों को नामजद किया है। शिकायतकर्ता सुजानपुर के रेलवे रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि लगभग 10 महीने पहले उनकी पहचान सहारनपुर निवासी रूप सिंह से हुई। उसने उनको रणजीत सिंह और वंदना से मिलवाकर कहा कि वह लोगों को विदेश भेजते हैं। बातचीत के बाद उन्होंने अपने बेटे राहुल को कनाडा भेजने को कहा तो सौदा 17.10 लाख रुपये में तय हुआ। उपरोक्त लोगों ने 17.10 लाख लिए और बेटे राहुल को कनाडा भेजने की बजाय मलयेशिया भेज दिया। मामले की शिकायत सितंबर 2018 में थाना सुजानपुर को दी गई। 10 महीने में डीएसपी धारकलां आसवंत सिंह ने मामले की जांच की और डीए लीगल की राय के बाद आरोपी रूप सिंह, रणजीत सिंह और वंदना पर धोखाधड़ी, पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट, इमिग्रेशन एक्ट समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें