पठानकोट। सीआईए स्टाफ ने 4 किलो भुक्की सहित युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला दरभंगा गांव मुंडगाह निवासी पिंटू कुमार के रुप में हुई है। फिलहाल आरोपी पठानकोट के गांव बेली चांगा में किराए पर रहता था। जांच अधिकारी एएसआई किशोरी लाल ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने मलिकपुर चौक में नाका लगाया था। इसी दौरान उन्होंने बिना नंबर स्कूटी को रोक कर तलाशी ली। उसमें से 4 किलो भुक्की बरामद हुई। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई ने बताया कि आरोपी पिंटू जम्मू-कश्मीर से भुक्की खरीदकर हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित गांव छन्नी-बेली में बेचता था।