फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से नशीले कैप्सूल लाकर बटाला में बेचता हुआ तस्कर गिरफ्तार,मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बटाला। नारकोटिक्स सेल की टीम ने 29 हजार 186 नशीली गोलियां और कैप्सूल समेत तस्कर को गिरफ्तार किा है। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नारकोटिक्स सेल के डीएसपी बलजीत सिंह भुल्लर ने नारकोटिक्स सेल और थाना सिविल लाइन की टीम ने अर्बन अस्टेट की ड्रेन के पास नाकाबंदी की थी। शक के आधार पर आरोपी की तलाश लेने पर 29 हजार 186 नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद हुई है। आरोपी की पहचान सिंह जगजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी तीन साल पहले केमिस्ट की दुकान चलाया करता था। वह गांव वडाला ग्रंथियां रहने वाला है। नशे का कारोबार करने के लिए वह बटाला के खालसा एवेन्यू में किराए के घर में रह रहा है। आरोपी दिल्ली से नशीली दवाएं लाकर बटाला में सप्लाई करता था।

फोटो- 02जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला में बरामद किए गए नशीले पदार्थों समेत पकडा गया आरोपी पुलिस हिरासत में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें