मोगा। एक महिला का अपने पति के साथ खर्च को लेकर अदालत में केस चल रहा था। इस दौरान जब वह अदालत में पेश पर होकर लौटने लगी तो पति ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने एमएलआर रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी थाना निहालसिंह वाला के एएसआई मंगल सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता परमजीत कौर वासी भदौड़ ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में कहा कि वह अपने पति अवतार सिंह वासी रौंता के साथ झगड़ा होने के बाद से भदौड़ में रह रही है। उसने खर्च को लेकर अदालत में केस दायर कर रखा है। महिला के अनुसार 31 मई को वह निहालसिंह वाला की अदालत में पेशी पर आई थी इस दौरान जब वह लौटने लगी तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसे तपा मंडी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने उसके बयान लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।