फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेसबुक आईडी हैक कर लड़की को भेजे अश्लील मैसेज, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोगा। फरीदकोट के गांव डोड निवासी एक व्यक्ति ने मोगा जिले के एक व्यक्ति की फेसबुक आईडी हैक कर लड़की को अश्लील मैसेज भेज दिए। मामले ने तूल पकड़ा तो मोगा निवासी व्यक्ति ने साइबर क्राइम सेल को शिकायत कर दी। शिकायत के आधार पर की गई जांच के बाद थाना बाघापुराना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जसविंदर सिंह वासी समाध भाई ने 15 जून को साइबर क्राइम सेल मोहाली को शिकायत दी थी कि उसकी फेसबुक आईडी हैक कर एक लड़की को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे है। साइबर क्राइम सेल के डीएसपी ने जांच की तो पता चला कि किक्कर सिंह वासी गांव डोड (फरीदकोट) ने जसविंदर की आईडी हैक किया है। साइबर क्राइम सेल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए मोगा पुलिस को लिखा। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें