फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पंजाब में नशे के टीके सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को नवांशहर पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। सिटी पुलिस ने दिल्ली से पंजाब में नशीले टीकों की सप्लाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1600 नशे के टीके बरामद किए। एसपी (डी) वजीर सिंह खैरा ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक कार को रोका गया। उसमें सवार गढ़शंकर के गांव बडेसरों निवासी हरविंदर सिंह व माहिलपुर थाने के गांव पोसी निवासी शिव कनवर से 1600 नशीले टीके बरामद किए गए। आरोपियों से हुई पूछताछ में पता चला है कि ये लोग दिल्ली से नशीले टीके लेकर आते थे। इसके बाद पंजाब के अलग-अलग इलाकों में उन्हें बेचते हैं। पकड़े गए आरोपी हरविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें