फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से कईं क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफा किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। प्लास्टिक लिफाफे पर लगाई गई पाबंदी के बावजूद लिफाफा बिकने की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को निगम की टीम ने कार्रवाई की। इसके चलते नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ बांसावाला बाजार की एक दुकान में रेड की। जहां से टीम ने कई क्विंटल प्रतिबंधित लिफाफा जब्त किया। इस रेड के बारे में सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने कहा कि सिविल प्रशासन की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम के तहत प्लास्टिक के लिफाफे को बैन किया हुआ है। इसके लिए निगम की टीमें रोजाना शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छापामारी कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बांसावाला बाजार में स्थित दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान एक दुकान पर क्विंटलों के हिसाब से प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट बनाकर जल्द ही उच्च अफसरों को दी जाएगी। जिसके बाद उक्त दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें