फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के मालिक ने कामवाली बाई के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मालिक ने कामवाली के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन

फिरोजपुर। शहर के शनि मंदिर के पास एक घर के मालिक ने कामवाली के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह चंगुल से छुटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बयान में पीड़िता ने कहा कि वह घरों में कामकाज करती है। कुछ दिन पहले आरोपी अशीष गुप्ता वासी शनिमंदिर फिरोजपुर शहर के घर में प्रतिमाह आठ हजार रुपये कामकाज करने के लिए लगी थी। सुबह उसके घर कामकाज करने के लिए गई तो आरोपी घर पर अकेला था। जैसे वह घर में प्रवेश हुई, आरोपी ने अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया। जब वह काम कर रही थी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी अशीष गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब-इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ परचा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें