चिट्टे और अवैध शराब के साथ महिला सहित 2 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा पर नशे कारोबारियों पर हिमाचल पुलिस सख्त हो गई है। पिछले 4 दिन में 10 से अधिक लोगों को चिट्टे व अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बुधवार देर शाम नारकोटिक्स सेल कांगड़ा की टीम ने भदरोया के पास टोल टैक्स बैरियर के पीछे नाका लगाया था। इस दौरान भदरोया गांव को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने युवक को पकड़ उसके पास से 5.9 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान पलविंदर उर्फ सुक्खा (26) निवासी छन्नी जिला कांगड़ा (हिमाचल) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी सुरिंदर सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गस्त के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर महिला को उसके घर से ही शराब सहित पकड़ लिया। चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा सुरिंदर राणा ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ हिमाचल-पंजाब की सीमा स्थित गांव बरोटा में गश्त पर थे। गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए घर में दबिश दी और महिला को उसके घर में ही 5 हजार मिलीलीटर शराब सहित काबू किया गया। आरोपी की पहचान चम्पा देवी निवासी गांव बरोटा (हिमाचल) के रूप में हुई है।