फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी फंक्शनों में लोगों की जेबें काटने वाला सरगना काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी कार्यक्रम में जेबकतरों का सरगना काबू
विज्ञापन

29 मई को कांग्रेस के कार्यक्रम में काटी थी 12 लोगों की जेबें
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने विभिन्न समारोह में वीवीआईपी लोगों की जेब काटने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 48 हजार रुपये की नकदी और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं। एसपीडी हरपाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ सरहिंद की पुलिस ने की है। इंचार्ज अमरपाल कौर के नेतृत्व वाली टीम ने एएसआई नरेंद्र सिंह द्वारा वीवीआईपी की जेब काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइड तेजिंदर सिंह को उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
एसएसपी ने बताया कि तेजिंदर सिंह अपनी पार्टी समेत विभिन्न वीवीआईपी के प्रोग्रामों में जाता था। यह गिरोह खुद को हाई प्रोफाइल लुक देकर प्रोग्रामों में स्टेज पर जाकर वीवीआईपी की जेब काट लेता था। इस गिरोह ने कुछ दिन पहले अमलोह, फतेहगढ़ साहिब, भुच्चो मंडी, मानसा, पटियाला, मलेरकोटला और संगरूर में हुए सियासी प्रोग्रामों में वीवीआईपी की जेब काटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी ही वारदात के संबंध में 29 मई को थाना अमलोह में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें रजिंदर सिंह उर्फ मिन्ना निवासी ताजपुर रोड जिला लुधियाना, करन कुमार उर्फ राहुल उर्फ अंग्रेज उर्फ लाटू निवासी गुरबचन कॉलोनी लोहारा जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपीडी हरपाल सिंह ने बताया कि गिरोह के एक सदस्य राजेश बांसल उर्फ जोनी को अभी गिरफ्तार होना बाकी है।

फोटो कैप्शन---13जीबीजीपी03 गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें