फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध आटो चालकों पर ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
40 आटो जब्त, 12 चालान
विज्ञापन

अवैध आटो चालकों पर ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शहर में अवैध आटो रिक्शा चलाने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वीरवार को ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के अलग अलग चौराहों पर नाकाबंदी कर अवैध रूप से चल रहे करीब 12 आटो रिक्शा के चालान किये। इसके अलावा टीम ने 40 करीब आटो रिक्शा को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई एसीपी ट्रैफिक वैभव सहगल, आरटीए नयन जस्सल और कार्पोरेशन के इंस्पेक्टर मनदीप की अगुवाई में की गई।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए एसीपी ट्रैफिक वैभव सहगल और आरटीए नयन जस्सल ने कहा कि उन्हें रोजाना शिकायतें आ रही थी कि शहर में बड़ी तेजी से अवैध आटो रिक्शाओं की गिनती बढ़ रही हैं। इस कारण ट्रैफिक में समस्या उत्पन्न होती हैं, क्योंकि आटो रिक्शा चालक अपनी मर्जी से जहां दिल चाहता है वहां पर आटो को रोककर सवारियां चढ़ानी शुरू कर देते हैं। ज्यादातर आटो चालकों के पास न तो लाइसेंस है और न ही रजिस्ट्रेशन व परमिट है। इसलिए शिकायत के बाद वीरवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि वीरवार को टीम ने ज्योति चौक और कंपनी बाग चौक में नाकाबंदी की। इस दौैरान टीम ने तमाम आटो रिक्शाओं की जांच करने के बाद 40 के करीब आटो रिक्शाओं को जब्त कर लिया, क्योंकि इन आटो चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। इसके अलावा बिना लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, इंश्योरेंस, परमिट इत्यादि दस्तावेजों के बिना आटो रिक्शा चलाने वालों के चालान काटे गये। टीम ने दो दर्जन के करीब चलाने काटे। उन्होंने कहा कि रोजाना ही इसी तरह से शहर के अलग अलग चौराहों पर नाकाबंदी कर अवैध रूप से चल रहे आटो रिक्शा पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

सौरभ खन्ना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें