फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान से सामान चुराने आया 1 युवक धरा, 2 फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। ढाकी के खाली मकान में पॉलीहाउस का सामान चुराने आए युवक को मकान मालिक ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। मकान मालिक ने आरोपी को थाना 2 की पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी गंदलालाहड़ी निवासी रोहित कुमार, सुजानपुर के सन्नी उर्फ पंजा और पठानकोट निवासी गौरव पर मामला दर्ज किया है। सन्नी और गौरव फरार हैं दोनों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। आरोपी से बाइक और पॉलीहाउस का सामान बरामद हुआ है। शिकायतकर्ता चौधरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें पॉलीहाउस लगाना है। कुछ दिनों पॉलीहाउस का सामान चोरी हो रहा था। इस पर उन्होंने अपने स्तर पर ट्रैप लगाया। 8 जून को दोपहर 3 बजे 3 लड़के दीवार फांद कर अंदर घुसे। इस पर रोहित को पकड़ लिया जबकि सन्नी और गौरव भागने में सफल रहे। जांच अधिकारी एएसआई राम लाल ने बताया कि आरोपी से 3-3 फीट की 20 पाइप बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें