फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी निकला नशा तस्कर, 350 ग्राम हैरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। पुलिस ने एक कारोबारी को काबू कर उससे 350 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी पहले ही तस्करी के तीन मामलों में जमानत पर है। माहिलपुर पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने कोटफतूही के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बाइक चालक की तलाशी ली गई तो उससे 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरमिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव बिंजों के तौर पर की गई। आरोपी कोटफतूही में मोबाइल की दुकान चलाता है। साथ ही वह कारों के स्पेयर पार्ट बेचने और बीज बेचने का कारोबार भी करता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना बंगा में 26 नवंबर 2011 व 3 नवंबर 2012 को इसके इलावा थाना माहिलपुर में 16 नवंबर 2018 को तस्करी के मामले दर्ज है जिनमें वह जमानत पर है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हेरोइन उत्तर प्रदेश के जिला बरेली से लाई गई थी। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के बाद खुलासा होगा कि उसने उक्त हेरोइन को कहां सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें