फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। मलिकपुर निवासी युवक की नशीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा लाश वारिसों को सौंप दी है। पिता महिन्द्र पाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा भूपिन्द्र सिंह इलाके की ही फैक्टरी में कार्यरत था। 25 मई की रात 9 बजे के करीब फोन आने पर थोड़ी देर में लौटने की बात कह घर से निकल गया। 2 घंटे बाद भी नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। अगले दिन शाम उन्हें फोन आया कि भूपिन्द्र की लाश शमशानघाट की दीवार के पास झाड़ियों में पड़ी है। पिता ने बताया कि लाश पूरी तरह से नीली पड़ चुकी थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था। पिता ने शक जताया कि भूपिंद्र ने कोई नशीली वस्तु का सेवन किया था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। उन्होंने किसी पर भी शक नहीं जताया। थाना सुजानपुर के एएसआई विनोद ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें