पठानकोट। एसटीएफ पठानकोट ने साढ़े 12 किलो भुक्की सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान जोगिंद्र पाल निवासी नंगल चौधरियां पठानकोट के रूप में हुई है। एसटीएफ इंचार्ज हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी की ओर से गांव नंगल चौधरियां में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि जोगिंद्रपाल नामक एक व्यक्ति भुक्की लेकर बाजार की ओर आ रहा है। पूछताछ कर टीम जोगिंद्र के खेत के पास पहुंची तो जोगिंद्र खेतों में छिपाई भुक्की को बोरी में बांधकर ला रहा था। पुलिस टीम को देखकर आरोपी बोरी खेतों में फेंककर खुद पास की झाड़ियों में जा छिपा। पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ा। एएसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।