फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर सिरसा के युवक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मलोट (मुक्तसर)। जिले के एक गांव में युवती से शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने चबरवाल (सिरसा) निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि चबरवाला (सिरसा) निवासी रूबल कुमार के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी। रूबल ने उससे शादी करने का वादा कर झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। छह माह तक वह उसके साथ शादी करने की बात कहकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। आखिर उसे पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगानी पड़ी। उधर, थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी ओर से युवती की शिकायत पर रूबल कुमार निवासी चबरवाल, सिरसा (हरियाणा) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें