शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार
जलालाबाद (फिरोजपुर)। एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुराचार करता रहा। पीड़िता के बयान पर थाना सदर पुलिस ने आरोपी गुरजंट सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी गुरजंट सिंह पुत्र देसा सिंह ने उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुराचार कर चुका है। अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। आरोपी गुरजंट सिंह और उसके परिजनों ने मिलकर उसे धोखा दिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी गुरजंट सिंह उसके पिता देसा सिंह, जीतो बाई पत्नी देसा सिंह, कौशल्या बाई पत्नी बलकार सिंह व कौशल्या बाई पत्नी सुरजीत सिंह की तलाश की जा रही है।